फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 50 दिन बाद फिर अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस का अभियान

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को संयुक्त अभियान चलाया। करीब 50 दिन बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान हंस मार्केट क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ पर लगी रेहड़ियों को हटाया गया और कई रेहड़ियां जब्त की गईं। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद के एसआई महेश कुमार और ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह के नेतृत्व में टीम ने हंस मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर सामान लगाकर रास्ता घेरने वालों को मौके से हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही सामान लगाने की हिदायत दी। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम को ही अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दे दी गई थी। इसके बावजूद शनिवार को कई जगहों पर रेहड़ियां और सामान सड़क के किनारे पाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें