फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर माता फूलमदे मंदिर में कीर्तन, भंडारा और मेडिकल कैंप का आयोजन

टोहाना। संतोख कालोनी स्थित माता फूलमदे प्राचीन मंदिर शाखा में नवरात्रों के पावन पर्व पर सोमवार को कीर्तन, अटूट भंडारा और फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समाजसेवी अनिल मेहता ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अटूट भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लगाए गए फ्री मेडिकल कैंप में आयुष्मान अस्पताल के डॉ. मनोज आर्य ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने नाक, कान, गला से संबंधित बीमारियों को लेकर परामर्श दिया और बचाव के उपाय बताए। शिविर में करीब 62 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। आयोजन समिति के प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर वजीर जेबीटी, मास्टर विजय अटवाल जेबीटी और दीपक कुमार हरियाणा पुलिस ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष नवरात्र पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि धर्म के साथ सेवा का संकल्प भी पूरा हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें