शहर के भूना मोड़ के पास शुक्रवार देर रात पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 15 से 20 युवकों का झुंड सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल पर डंडे बरसाते रहे। रोड पर गुंडागर्दी करने की पूरी वारदात कैमरें कैद हो गई है। हमले में हैप्पी नाम के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैप्पी पर हमलावरों ने टांग पर ताबड़तोड़ वार किए। चार युवक जान बचाकर भाग गए। बीच बचाव और भागने के दौरान हमलावरों ने पीड़ितों की दोनों बाइकों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गंभीर रूप से घायल हैप्पी को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर काफी देर तक हंगामा किया।