फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में फिर गैंगवार: पीछाकर कार सवार युवकों पर हमला, चार मिनट तक बरसाए लट्ठ और ईंटें

रतिया। शहर में गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार दोपहर बाद अनाज मंडी रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक सवार युवकों ने एक स्विफ्ट कार का पीछा कर उसमें सवार तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लट्ठ और आसपास पड़ी ईंटों से कार पर जमकर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवार युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें करीब चार मिनट तक कुछ युवक कार पर लट्ठ और ईंटें बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अनाज मंडी के समीप टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर एक स्विफ्ट कार आकर रुकी थी। इसी दौरान बाइक पर कुछ युवक वहां पहुंचे और कार सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार से तीन युवक बाहर निकले और उन्होंने बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वे मौके से भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने कार को निशाना बनाया। शिकारी और तूफानी गुट की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला हमले में शामिल युवकों और कार सवार लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर घटना को शिकारी ग्रुप और तिलक ग्रुप के बीच चल रही रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के युवकों की पहचान करने में जुटी है। शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में कार्रवाई जारी है। 10 सितंबर को युवक पर हुआ था हमला गौरतलब है कि इससे पहले 10 सितंबर की रात रतिया की अरोड़ा कॉलोनी-रामनगर क्षेत्र में रणजीत सिंह टुन्ना नामक युवक पर डंडों से हमला किया गया था। हमले में उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था और 12 सितंबर को उन्हें रतिया के बाजारों में पैदल परेड भी कराई गई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक शिकारी ग्रुप की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने और आगे भी हमला करने की धमकी संबंधी पोस्ट सामने आने की बात कही गई थी। पुलिस अब ताजा घटना को भी पिछली वारदात से जोड़कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें