फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नहर के पानी के शेड्यूल से नाराज किसान 3 नवंबर को घेरेंगे डीसी कार्यालय

फतेहाबाद। नहरों में पानी की आपूर्ति के शेड्यूल से नाराज किसान 3 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। बुधवार को किसान रेस्ट हाउस में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। संगठन ने सिरसा जिले के चौपटा खंड के गांव खेड़ी से जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। किसानों का कहना है कि पहले नहरें तीन सप्ताह चलती थीं और एक सप्ताह बंद रहती थीं। अब एक सप्ताह पानी देने और तीन सप्ताह नहर बंद रखने का शेड्यूल बनाया गया है। इससे सरसों और गेहूं की बिजाई प्रभावित होने की आशंका है। प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि इससे फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में सिंचाई के साथ पेयजल संकट भी पैदा हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें