फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिंदर की हत्या के विरोध में रतिया में फूंका पंजाब सरकार का पुतला

रतिया। पंजाब में नशा बेचने वालों का विरोध करने वाले समाजसेवी परमिंदर की हत्या के विरोध में वीरवार देर शाम रतिया के भगत सिंह चौक पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान निर्भय सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है और युवा वर्ग तेजी से इसकी दलदल में फंस रहा है। नशे के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि समाज में नशे के विरुद्ध अभियान चलाने वालों को किसी तरह के भय का सामना न करना पड़े। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।इस मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी, आईसा के प्रदेश अध्यक्ष रवि रतिया, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य काका सिंह लघुवास और इकबाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रधान सतनाम सिंह लांबा बघा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें