फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में डंपिंग प्वाइंटों पर लगेंगे डस्टबिन, स्लम बस्तियों में नगर परिषद लगवाएगा वाटर कूलर

शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद की ओर से कई कदम उठाए जाएंगे। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अधिकारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के डंपिंग प्वाइंटों पर डस्टबिन लगाए जाएंगे, ताकि कचरे को व्यवस्थित तरीके से एकत्रित किया जा सके। नगर परिषद की ओर से एक अक्तूबर से रोजाना एक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत संबंधित वार्ड में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ गंदगी वाले स्थानों की सफाई करवाई जाएगी। अधिकारियों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन मशीनें लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा महिलाओं के लिए पिंक शौचालय खरीदने पर भी चर्चा हुई। परिषद की ओर से स्लम बस्तियों में लोगों को गर्मी के दौरान पेयजल की सुविधा देने के लिए वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाने के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, एसआई महेश कुमार, राहुल और राजकुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें