फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना में दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर विवाद, मैनेजर व पत्नी से मारपीट का आरोप; सीसीटीवी फुटेज वायरल

पुरानी जनता धर्मशाला में दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर किराएदार और धर्मशाला के मैनेजर के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मैनेजर और उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में मैनेजर अमनदीप और उसकी पत्नी राधा कुमारी ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता अमनदीप ने बताया कि शुक्रवार देर शाम धर्मशाला की दुकान का किराएदार मनोज परवाना वहां पहुंचा। आरोप है कि आते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मैनेजर के अनुसार, जब उसने दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर अपनी सफाई देने का प्रयास किया तो मनोज ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और लाठी से हमला किया। पति के साथ मारपीट होते देख बीच-बचाव करने पहुंची राधा कुमारी के साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप है। पूरी घटना धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अमनदीप ने बताया कि संबंधित दुकानदार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और कभी-कभार ही दुकान खोलता था,जोकि खाली है। लंबे समय से दुकान बंद रहने के कारण शटर पूरी तरह जंग खा चुका था। इसी वजह से धर्मशाला प्रबंधन की ओर से शटर पर रंग करवा दिया गया था। इसी बात को लेकर दुकानदार नाराज था।मनोज परवाना ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह दुकान का किराया देता है, लेकिन पिछले कई दिनों का किराया बकाया होने के कारण उसे नोटिस दिया गया था। उसने बकाया राशि में से 10 हजार रुपए जमा भी करवाए हैं। मनोज के अनुसार, उसकी दुकान के शटर पर कैपरी गोल्ड लोन का विज्ञापन लगा दिया गया था। इसी संबंध में वह मैनेजर से बातचीत करने के लिए धर्मशाला पहुंचा था। उसने कहा कि उसने किसी के साथ मारपीट नहीं की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें