फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल के बाहर बहू ने किया हंगामा, जेठ के साथ हुई हाथापाई

फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर बुधवार दोपहर को एक महिला ने अपने ससुराल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला और उसके जेठ के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कोर्ट में तारीख भुगतने गई थी। इसी दौरान पीछे से उसकी सास ने घर पर ताला लगा दिया। महिला का आरोप है कि उसकी सास उसे ससुराल में प्रवेश नहीं करने दे रही है। महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ भी विवाद चल रहा है। बुधवार को ससुराल पहुंचने पर महिला की अपने जेठ के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर हुए हंगामे का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। - शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है। दोनों पक्षों की शिकायत सुनने और उनके बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें