चरखी दादरी। सांगवान खाप-40 युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने व समाज में व्याप्त अन्य बुराइया दूर केarne के लिए गांव स्तर पर कमेटियों का गठन करेगी। इसके अलावा दादा सांगू धाम में जल्द ही युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को गांव खेड़ी बूरा स्थित दादा सांगू धाम में खाप प्रधान सोमवीर सांगवान की अध्यक्षता में हुई पंचायत में यह निर्णय लिया गया। पंचायत में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, शादी-विवाह में फिजूलखर्ची रोकने, बारात में लोगों की संख्या सीमित करने तथा पटाखों और डीजे पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी। लिव-इन रिलेशनशिप के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताई गई। खाप प्रधान सोमवीर सांगवान ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। खाप सचिव नरसिंह सांगवान ढोहकी ने बताया कि युवा सम्मेलन में नशामुक्ति, शिक्षा, खेल, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा होगी। पंचायत में 10 दिसंबर को होने वाले दादा सांगू जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।