फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी लोक नृत्य और लघु नाटकों ने बांधा समां

चरखी दादरी। मेजबान चौक के समीप बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक नृत्य और लघु नाटकों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं, लघु नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा। अभिनय और संवादों के जरिए बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। जिला स्तरीय बाल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना और उनमें छिपी कला को निखारना है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें दूसरे विद्यार्थियों की प्रतिभा से सीखने का अवसर मिलता है। महोत्सव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने यह साबित किया कि पढ़ाई के साथ-साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी वे अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। बाल महोत्सव के दूसरे दिन का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें