फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: सर्दी शुरू होने के साथ ही सब्जियों के दाम में आई गिरावट, गृहिणियों को मिली राहत

शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 07:52 PM IST

सर्दी का आगाज होने के साथ ही सब्जियों की घरेलू आवक भी शुरू हो गई। जिसके बाद बाजारों में सब्जियों के दामों में के 20 से 40 फीसदी कमी आई है। सब्जियों के दाम कम होने से गृहिणियों को राहत मिली है, वहीं सर्दी में सब्जी खराब नहीं होने के कारण महिलाएं कम बजट में अतिरिक्त सब्जियों को भी खरीद कर रख सकती है।वहीं दुकानदारों को भी इस सीजन में सब्जियों के कम खराब होने से नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। दादरी के बाजारों में बिक रहीं सब्जियों के दामों में पिछले दस दिनों बाद 20 से 40 फीसदी की कमी आई है। स्थानीय सब्जी विक्रेता कर्ण सिंह, अशोक कुमार, रामअवतार, रिंकू आदि ने बताया कि पिछले दिनों सब्जियां दूसरे राज्यों से मंगवाई जाती थी, जिसके कारण उनके भाव भी तेज होते थे। लेकिन अब स्थानीय आवक शुरू होने के बाद सब्जियों की कीमत में 40 फीसदी तक गिरावट आई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें