फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में 10,000 हैप्पी कार्ड और पहुंचे, रविवार को भी होगा वितरण

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 10:42 PM IST

दादरी रोडवेज डिपो में 10,000 हैप्पी कार्ड और पहुंच गए हैं। वहीं, अब विभाग की ओर से रविवार को भी बस स्टैंड परिसर में काउंटर खुला रखकर कार्ड वितरण किया जाएगा। फिलहाल, जिले में करीब 18 हजार हैप्पी कार्ड का वितरण बाकी है। अधिकारियों की योजना है कि बनकर आए हैप्पी कार्ड जल्द वितरित कर दिए जाएंगे। बस स्टैंड परिसर में दोबारा शुरू किए गए काउंटर से प्रतिदिन करीब 150 पात्र हैप्पी कार्ड प्राप्त कर रहे हैं। कार्ड वितरण पिछले करीब 10 दिन से जारी है। इस समय अवधि में 1500 पात्र अपने कार्ड प्राप्त कर चुके हैं। अब डिपो में करीब दस हजार नए हैप्पी कार्ड पहुंचे हैं। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने स्टाफ को जल्द से जल्द वितरण का आदेश दे दिया है। दावा है कि जल्द ही वितरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। परिवहन विभाग ने मार्च माह में बीपीएल परिवार व एक लाख से कम आय वाले लोगों को 1000 किलोमीटर निशुल्क सफर करवाने के लिए हैप्पी कार्ड योजना का शुभारंभ किया था। इस दौरान जिले के 75,000 लोगों ने कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। विभाग के पास 65,892 कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं। करीब 47 हजार से अधिक कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। - काउंटर पर ही एक्टिवेट किया जा रहा कार्ड परिवहन विभाग ने हैप्पी कार्ड वितरण के लिए परिसर में स्पेशल काउंटर लगाकर 6 कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। सभी कर्मचारी आवेदक के पास फोन कर सूचना देने के अलावा वितरण का कार्य भी कर रहे हैं। कार्ड देने के काउंटर पर तैनात कर्मचारी इसे एक्टिवेट करवा रहे हैं। 10 हजार हैप्पी कार्ड और पहुंचे हैं। आवेदनकर्ता सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए तैयार हुआ हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकता है। कार्ड वितरण और एक्टिवेट करने के लिए हमने काउंटर पर कर्मचारियों की नियुक्ति की हुई है। -नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें