फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस अब पर्यवेक्षकों को उनके जिले में ही देगी जिम्मेदारी

हरियाणा कांग्रेस में जिलों में पर्यवेक्षकों की ड्यूटी को लेकर पुरानी परंपरा को बदल दिया गया है। पहली बार हरियाणा में पर्यवेक्षकों को उनके ही जिलों में जिम्मेदारी मिलेगी। अभी तक पर्यवेक्षक को अपना जिला न देकर दूसरे जिलों में लगाया जाता था। अब इस परंपरा को बदल दिया गया है। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि किसी नेता को अपने जिले में जिम्मेदारी मिलने से कम समय में मजबूत तैयारी होती है, जबकि दूसरे जिले में जाने पर सबकुछ एकदम से नया हो जाता है और नेता के सामने एक नई तरह की चुनौती खड़ी हो जाती है। उसकी जिम्मेदारी कम समय में पार्टी को मजबूत बनाने की होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें