फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR पर सांसद धर्मवीर गांधी ने उठाए सवाल, मतदाता रिकॉर्ड की मैपिंग में गड़बड़ी का दावा

Sat, 05 Sep 2026 11:23 AM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद उनके परिवार के मतदाता रिकॉर्ड की मैपिंग में समस्या सामने आई है। डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में मौजूद है, लेकिन उसके रिकॉर्ड की मैपिंग में दिक्कत आती है, तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदाता रिकॉर्ड की मैपिंग से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम या मतदान का अधिकार प्रभावित न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें