फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी सिंगर सुदेश को फिर धमकी, व्हाट्सएप पर आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मैसेज

Mon, 21 Sep 2026 06:05 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

आजा बादशाह तनै सुनाऊं रै टटीरी’ गाने से रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश को दूसरी बार व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। उनके व्हाट्सएप पर संदेश भेजा कि अंकित नहीं, अनिल बोल रहा हूं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। पुलिस के पास जाकर सिक्योरिटी ले या कुछ भी कर, तेरा नंबर आ चुका है। तुझे टाइम दिया था, लेकिन बात तेरे समझ में नहीं आई। तुझे ट्रेलर दिखाना पड़ेगा। धमकी भरे संदेशों में ये भी लिखा गया कि एसपी, डीएसपी जिससे चाहे सुरक्षा ले ले। तुझे अपने घर वालों से ज्यादा पैसे प्यारे लगते हैं। घर वालों को भूल गई तू। जो हमारे दुश्मन के साथ है वो हमारा भी दुश्मन है। धमकी देने वाले ने संदेश में दिलेर खरकिया का भी जिक्र किया। लिखा कि दिलेर के साथ जो हुआ वह तूने देख लिया होगा। मीडिया में जाने से कुछ नहीं होगा। रिपोर्ट वापस ले ले। आरोपी ने अनिल पंडित को अपना बड़ा भाई बताते हुए खुद को भी अनिल बताया। इसके बाद धमकी दी कि दिलेर इस बार बच गया लेकिन सुदेश का भी नंबर आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें