फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनीत कुमार को नहीं मन पाई सरकार, महापंचायत ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 13 Oct 2025 04:29 PM IST

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के सात दिन बाद भी हरियाणा सरकार उनके परिवार को शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमत नहीं कर पाई। रविवार को करीब सात घंटे तक हरियाणा सरकार व चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी आईएएस अमनीत पी कुमार व उनके परिवार के लोगों को मनाते रहे लेकिन देर रात तक कोई नतीजा नहीं निकला। परिवार डीजीपी शत्रुजीत कपूर को पद से हटाने व ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित वाल्मिकी मंदिर में दो घंटे चली महापंचायत में सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। महापंचायत ने कहा कि सरकार डीजीपी को उनके पद से हटाकर कार्रवाई करे वरना उग्र प्रदर्शन होगा और चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। वहीं, अमनीत को सांत्वना देने वालों को तांता रविवार को भी लगा रहा। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा सांसद नवीन जिंदल सहित कई वरिष्ठ नेता अमनीत के घर पहुंचे। शनिवार देर रात अमनीत को मनाने की नाकाम कोशिश के बाद हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी रविवार सुबह ही अमनीत पी कुमार के साथ सेक्टर 11 की कोठी में पहुंचे और यहां करीब तीन घंटे तक बातचीत की। सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अन्य अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर अमनीत को समझाने की कोशिश की। 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें