फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी के वीडियो पर AAP नेता बलतेज पन्नू बोले यह गैर-जिम्मेदाराना राजनीति

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sun, 08 Feb 2026 02:08 PM IST

आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर नशे के ठिकानों को सोशल मीडिया पर बताने को बेहद ओछी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को नशा रोकने के बजाय नशे की बिक्री वाली जगहों को बढ़ावा देना शोभा नहीं देता। पन्नू ने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब में नशे को फलने-फूलने दिया और रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। बलतेज पन्नू ने जोर देकर कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का काम पुलिस को जानकारी देकर नशे को रुकवाना होता है, न कि वीडियो के जरिए नशे के ठिकानों का प्रचार करना। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता देख रही है कि कैसे कांग्रेस के नेता नशे के खिलाफ जंग में बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें