फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-एनसीआर में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 12 Jun 2026 12:54 PM IST

हरियाणा- एनसीआर में बुधवार की रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी दिखा। प्रदेश में शुक्रवार से से तीन दिन तक आंधी- बारिश के आसार हैं। पंचकूला ,अंबाला ,यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में आंधी-अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हिसार में भी दिनभर बादलों का असर रहा। उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गरुवार शाम से हरियाणा के पश्चिमी और उत्तरी जिलों साथ ही मध्य और दक्षिणी हिस्सों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12 जून से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले तीन दिन 12 से 14 जून तक हरियाणा ,एनसीआर में करीब 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें