हरियाणवी गायिका, डांसर और 'बिग बॉस' फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। न्याय की गुहार लगाते हुए उन्होंने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।अपनी दी गई शिकायत में सपना चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके पति वीर साहू ने उनके साथ कई बार शारीरिक रूप से मारपीट की है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। कहना है कि उनके पति ने न केवल घर की चारदीवारी के भीतर, बल्कि कई बार सार्वजनिक स्थानों पर भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जमकर हंगामा काटा, जिससे उनकी छवि को भी ठेस पहुंची है।