फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में एसएफआई और डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

दशहरा पर्व पर मंगलवार को भिवानी में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) की ओर से प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर चुनाव आयोग के खिलाफ रोष जताया। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय आईपीएल मैच के अंपायर की तरह काम कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि देशभर में करोड़ों मतदाताओं के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार देश के स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से मिला है और इसे किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और ईवीएम सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शी जांच करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एसएफआई के जिला सचिव अनुराग ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए, लेकिन संगठन का आरोप है कि आयोग एक पक्ष के एजेंट की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों के मतदान अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें