फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लोहारू में निकाली रन फॉर यूनिटी, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

भिवानी। राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम मनोज दलाल ने की, जबकि पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। रन फॉर यूनिटी की शुरुआत देवीलाल स्टेडियम से हुई। यह दौड़ देवीलाल चौक से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची और इसके बाद स्वर्ण जयंती पार्क में कार्यक्रम का समापन किया गया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे पूरा लोहारू शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं और स्कूली बच्चों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता के महान शिल्पी थे। उन्होंने देश की आजादी के बाद 562 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। सरदार पटेल देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री रहे और उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में डीएसपी संजीव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण, श्याम सुंदर सांगवान, राजीव वत्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें