फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बढ़े प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत, नागरिक अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी 400 पार

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बढ़ती उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। भिवानी जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, गले में खराश, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी परेशानियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम के चलते अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता के अनुसार, नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 400 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की है। उमस और मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण, गले में खराश और पेट संबंधी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा सांस लेने में परेशानी महसूस करने वाले मरीज भी चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने लोगों को सलाह दी कि इस मौसम में खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। तली-भुनी चीजों से परहेज करें और स्वच्छ पानी का सेवन करें। पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद पीना चाहिए। घरों के आसपास बारिश का पानी जमा न होने दें तथा कूलर का पानी नियमित रूप से बदलते रहें। जमा पानी में मच्छर पनपने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वायरल बुखार, उल्टी-दस्त या सांस संबंधी परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। समय पर उपचार और सावधानी बरतकर मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें