फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पेंशनर्स ने धरने के दूसरे दिन सौंपा मांगों का ज्ञापन पत्र

अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के बैनर तले बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने दूसरे दिन भी उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और मांगों का ज्ञापन पत्र सरकार के नाम सौंपा। इस मौके पर पेंशनर्स फेडरेशन ने सरकार की नीतियों पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि पेंशनभोगियों की जायज मांगों की सरकार द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है और पुरानी पेंशन स्कीम के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका स्पष्ट प्रमाण 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस में साफ दिखाई दे रहा है। पेंशन वेलिडेशन एक्ट पारित कर पेंशन रिवीजन का अधिकार भी समाप्त कर दिया गया है। जब अत्यंत जायज मांगों को नजरअंदाज किया जाएगा, तो पेंशनर्स के पास आंदोलन का रास्ता अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशनभोगियों के अधिकारों की रक्षा के लिए देशभर में आंदोलन को तेज किया जाएगा ,12 दिसम्बर को रामलीला मैदान में पड़ाव डाला जाएगा व कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत प्रदान करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें