फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस महोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

वैश्य इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति के तत्वावधान में 29वां राष्ट्रीय शिक्षक दिवस महोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 शिक्षकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार-2026' से सम्मानित किया। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धूपड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। चयनित 101 उत्कृष्ट शिक्षकों को मंच पर पदक, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सांसद धर्मवीर सिंह और चेयरमैन शंकर धूपड़ ने कहा कि शिक्षक का जीवन में सर्वोच्च स्थान है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और संस्कारों से ही बच्चे का भविष्य संवारता है। शिक्षा व्यवस्था की मजबूती से ही देश आगे बढ़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें