फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 111 फीट ऊंचे अग्र ध्वज का ध्वजारोहण, सावित्री जिंदल ने दिया एकजुटता का संदेश

भिवानी। रोहतक रोड स्थित अग्रसेन भवन में श्री अग्रसेन ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिसार की विधायक एवं उद्योगपति सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने भिवानी में स्थापित किए गए 111 फीट ऊंचे अग्र ध्वज का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा ने की, जबकि भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहे। इस दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सावित्री जिंदल ने कहा कि सभी सरकारें अपने स्तर पर अच्छा काम करती हैं। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना चाहिए। 111 फीट ऊंचे अग्र ध्वज की स्थापना को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें