भिवानी। वेयर हाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने सोमवार को भिवानी और चरखी दादरी की अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश में 29 सितंबर से बाजरे और धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू कर दी गई थी। सरकार का उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न होने देना है और समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। रामकिशन शर्मा ने बताया कि सरकार ने बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य और भावांतर भरपाई योजना के तहत व्यवस्था की है। इसके अंतर्गत निजी एजेंसियां 2300 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरे की खरीद कर रही हैं, जबकि निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य और खरीद मूल्य के अंतर की राशि भावांतर भरपाई के रूप में किसानों के खातों में जमा की जा रही है। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी जिले में अब तक पांच लाख क्विंटल से अधिक बाजरे की खरीद हो चुकी है। वहीं, भिवानी जिले में भी खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है। धान की खरीद और उठान के लिए किए गए प्रबंध