फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद में सजी सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में केंद्र व हरियाणा सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी और सहायता उपलब्ध कराना रहा।भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने नगर परिषद पहुंचकर प्रदर्शनी का गहनता से अवलोकन किया और वहां स्थापित सहायता केंद्रों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। प्रदर्शनी में नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। नागरिकों को परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के निवारण और संशोधन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और आवेदन करने के सरल तरीकों से अवगत कराया गया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। युवाओं और व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए रियायती ऋण, एमएसएमई योजनाओं और स्टार्टअप नीतियों का ब्योरा साझा किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें