फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सत्ता से लोकतंत्र को खतरा, संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा कब्जा : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त रविवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने तिलक भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत में दोनों नेताओं ने भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की सत्ता से लोकतंत्र को खतरा है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान गांवों की चौपाल तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस की मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग शामिल है। वहीं प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा की जनता की समस्याओं के बजाय दूसरे राज्यों के चुनावों और विदेश दौरों में ज्यादा रुचि है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा। भाजपा की वाशिंग मशीन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर लगे आरोप अचानक कैसे खत्म हो जाते हैं। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें