फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में धर्म और जाति आधारित संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

देश में धर्म और जाति के नाम पर संचालित संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भिवानी में प्रदर्शन किया। मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ऐसे संगठनों की उच्च स्तरीय जांच करवाने और उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस दौरान ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु और लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र श्योराण सोढ़ी ने कहा कि देश में धर्म और जाति के नाम पर कई संगठन और राजनीतिक दल सक्रिय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये संगठन धर्म और जाति की आड़ में राजनीति कर रहे हैं तथा समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाकर आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा किसी भी धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति का विरोध करता है। चाहे हिंदू, मुस्लिम या पारसी धर्म हो, धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संगठनों की गतिविधियों से देश में ध्रुवीकरण और हिंसा की आशंका बढ़ती है। मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले संगठनों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और इसे हरियाणा के साथ-साथ देशव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें