कस्बा बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में विकास संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं के काफिले पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह 11 बजे होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र से रैली स्थल तक ट्रैक्टर व पार्टी झंडों के साथ काफिले में पहुंच रहे हैं। रैली को सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार मुख्यमंत्री बवानीखेड़ा में शिरकत करेंगे वहीं रैली स्थल पर सीएम साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता पार्टी फ्लैग के साथ पैदल रैली स्थल तक पहुंच रहे हैं वहीं वाहनों को व्यस्थित करने के लिए रैली स्थल से दूर ही पार्किंग व्यवस्था की गई है। बवानीखेड़ा के विधाक कपूर सिंह वाल्मीकि की अगुवाई में विकास संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रैली में बवानीखेड़ा क्षेत्र के लिए 78 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।