फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भोजावाली देवी माता मंदिर में गूंजे जयकारे

भिवानी। शारदीय नवरात्र के दूसरा दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। स्थानीय भोजावली वाली माता मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माता के दर्शन करके शांति व अमन चैन की मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के आस पास पुलिस बल की तैनाती भी पुलिस प्रशासन ने की है। शहर में भोजावाला देवी माता मंदिर करीब 400-450 साल पुराना है तथा मंदिर की खास बात है कि यहां मंदिर में माता की नाक बिंधी हुई है,मान्यता है कि माता 9 के 9 दिन अपना स्वरूप बदलती है,माता के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती है तथा भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने कहा कि वें काफी वर्षों से मंदिर में आ रहे हैं तथा माता के दर्शन करके पूजा अर्चना करते हैं, उन्होंने कहा कि आज माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई है,उन्होंने कहा कि भोजावली माता मंदिर में माता 9 के 9 दिन स्वरूप बदलती है।उन्होंने ने कहा कि सच्ची श्रद्धा व विश्वास से मांगी गई मनोकामनाएं मां पूर्ण करती है तथा अमन चैन शांति की मुराद मांगी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें