गांव गोलागढ़ में चौधरी सुरेंद्र सिंह की 80वीं जयंती पर स्वास्थ्य जांच शिविर में आयोजित किया। जिसमें 600 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया वहीं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रुति ने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह की सोच राजनीति से ऊपर उठकर जन सेवा और आम जन का हित करने की रही। श्रुति ने कहा कि सुरेंद्र सिंह ने ही प्रदेश में पहली बार राजस्व रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंत्री श्रुति चौधरी ने लोगों से प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की। वहीं प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वाहनों से निकलने वाले धुएं के साथ-साथ निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल पर भी देविशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। संवाद