फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: इनसो ने किया संगठन का विस्तार, बवानीखेड़ा टीम समेत कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में मिली जगह

भिवानी। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने जिले में अपने संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस दौरान संगठन में कई नए छात्र नेताओं की जॉइनिंग करवाई गई, जिनमें नकुल बवानीखेड़ा और उनकी टीम प्रमुख रूप से शामिल हुई। इसके साथ ही राजकीय महिला महाविद्यालय में भी छात्रा इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिससे युवाओं और छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का आयोजन इनसो जिलाध्यक्ष जयदीप ग्रेवाल, जिला चेयरमैन प्रदीप बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष निक्कू बवानीखेड़ा और बवानीखेड़ा हल्का प्रधान देवा के नेतृत्व व गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान इनसो संगठन को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिसके तहत ओजस्वी तंवर इनसो गल्र्स जिला समन्वयक की जिम्मेवारी सौपी गई। इसके अलावा खुशी को राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा की अध्यक्ष, आशा सिवाच को चेयरमैन, आशा चाहर को उपाध्यक्ष, मोनिका राजपूत को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए इनसो के जिलाध्यक्ष जयदीप ग्रेवाल ने कहा कि इनसो सदैव छात्रों के अधिकारों, उनके कल्याण और शैक्षणिक परिसरों में बेहतर सुविधाओं के लिए संघर्षरत रहा है। आज संगठन में नकुल बवानीखेड़ा और उनकी पूरी टीम के शामिल होने तथा छात्राओं की नई कार्यकारिणी के गठन से इनसो को जिले में एक नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा में जिन छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे अपने-अपने स्तर पर छात्राओं की समस्याओं, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी। इनसो का उद्देश्य केवल पद बांटना नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी की आवाज को बुलंद करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें