फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम

भिवानी। जिला शिक्षा कार्यालय के मार्गदर्शन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी में जिला स्तरीय पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रोहित इंदौरा की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या सविता घणघस ने की। सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भूमिका प्राचार्य सुनील जैन ने निभाई। मुख्य अतिथि डॉ. निर्मल दहिया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी, द्वितीय स्थान पर आरोही मॉडल स्कूल, सिवानी खेड़ा तृतीय स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बवानी खेड़ा प्रतियोगिता का मंच संचालन प्रवक्ता अनिल अरोड़ा द्वारा किया गया, जबकि क्विज मास्टर प्रवक्ता नवल किशोर ने अपने रोचक अंदाज में प्रश्नों का संचालन कर प्रतियोगिता में उत्साह बनाए रखा। इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, राकेश रोहिल्ला, दुष्यंत कुमार, कमल शर्मा, बजरंग तंवर, पूनम शर्मा, रितिका, सुषमा, श्वेता, प्रवेश और लता मोहर का विशेष योगदान रहा। अंत में प्राचार्या सविता घणघस ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें