फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सेठ किरोड़ीमल पार्क में होगा 100 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतले का दहन

भिवानी। सेठ किरोड़ीमल पार्क में मंगलवार को 100 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन होगा। इसी के साथ 80 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद पुतलों का भी आतिशबाजी के साथ दहन होगा। अग्रवाल रामलीला कमेटी की ओर से संपूर्ण रामलीला मंचन किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार शाम चार बजे रामलीला का मंचन होगा फिर रात 7 बजकर 45 मिनट पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतलों का ग्रीन आतिशबाजी के उपरांत दहन किया जाएगा। मुख्य अतिथि एडीजीपी आलोक मित्तल मुख्य अतिथि होंगे वहीं कार्यक्रम में सांसद और पूर्व राज्यसभा सदस्य को भी आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त रहेंगे। रावण पुतला दहन स्थल से वाहनों का रूट भी डायवर्ट रहेगा। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें