फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: गली निर्माण पर भिड़े दो पक्ष, तेजधार हथियार चले, कारोबारी चंडीगढ़ रेफर

अंबाला। महेशनगर थाना क्षेत्र के अजीत नगर (गली नंबर 5) में बुधवार दोपहर करीब एक बजे गली निर्माण के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई इस हिंसक झड़प में तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर चले, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद वार्ड 10 से बीजेपी सदस्य रमन छतवाल और कारोबारी राजेश शर्मा के बीच हुआ। घायलों को तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। अस्पताल में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को संभाला। प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी राजेश शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। कारोबारी पक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी सदस्य रमन छतवाल ने दबंगई दिखाते हुए अपने सहयोगियों से तेजधार हथियारों से हमला करवाया और मोबाइल छीन लिया। वहीं, रमन छतवाल ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन पर तलवार से हमला किया गया और ईंट-पत्थर बरसाए गए। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे इनेलो नेता ओंकार सिंह ने भी हाथापाई के आरोप लगाए हैं। महेशनगर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और निष्पक्ष जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें