अंबाला छावनी के प्रसिद्ध कारोबारी महेश गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिया सहित उसके भाई हेमंत व भाभी प्रीती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में प्रिया ने खुलासा किया कि उसे माता में विश्वाश था और माता नर बलि मांग रही थी, किसी बड़े आदमी की लेनी थी। महेश गुप्ता उनका परिचित भी था, इसलिए उसे ही जाल में फंसाया और घर बुलाकर नर बली दी। उधर, मेडिकल के लिए ले जाते समय प्रिया की तबियत बिगड़ गई ओर बेहोश होगा गई।