गोरखपुर मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची मंडी परिषद की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन दुकानों को तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार, शासन के आदेश पर मंडी परिसर से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। व्यापारियों को दुकानों के बाहर और परिसर में किए गए अतिक्रमण को खुद हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने अभियान जारी रखने की बात कही है।