विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) गोरखपुर महानगर उत्तर भाग की ओर से सूर्य नगर में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।