फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना पर आधारित मॉडल को लोगों ने खूब सराहा

अमर उजाला द्वारा आयोजित बाल मेला सम्मान समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पिपरौली की छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना पर आधारित एक मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल के जरिए छात्राओं ने बताया है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए किन क्षेत्रों में बदलाव और नवाचार की जरूरत है। शिक्षा, तकनीक, बुनियादी सुविधाओं और आधुनिक विकास की तस्वीर को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। मॉडल तैयार करने वाली छात्राओं से बातचीत में हमने जाना कि इसकी परिकल्पना कैसे की गई, इसे तैयार करने में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और वे अपने सपनों के विकसित उत्तर प्रदेश को किस रूप में देखती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें