फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: रामलीला महोत्सव के लिए निकली भव्य शोभायात्रा

बस्ती में सनातन धर्म संस्था की ओर से दो नवंबर से शुरू होने वाले रामलीला महोत्सव के प्रचार-प्रसार और नगरवासियों को आमंत्रित करने के लिए सोमवार को जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड से शुरू हुई यात्रा रोडवेज, गांधीनगर, कंपनी बाग और शास्त्री चौक होते हुए श्री शिव मंदिर अमहट पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां और घोष बजाते छात्र विशेष आकर्षण रहे। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें