संभावित चक्रवात ‘अर्णब’ और अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए गोरखपुर नगर निगम ने जलभराव से बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार सुबह सात बजे बिछिया ताड़ीखाना, चंपा देवी पार्क, नया सवेरा, चिड़ियाघर और विजय चौक समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया।