बांसगांव क्षेत्र के पाली गांव समेत आधा दर्जन गांवों को कौड़ीराम स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क पाली चौराहे पर ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसी सड़क के किनारे पाली इंटर कॉलेज और पाली डिग्री कॉलेज स्थित है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं कीचड़ से सनी इसी जर्जर सड़क से आने-जाने को मजबूर हैं।सड़क पर बने गहरे गड्ढों में गिरकर कई छात्र-छात्राएं और ग्रामीण चोटिल भी हो चुके हैं। बरसात के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।