हरितालिका तीज के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों में महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की। सुबह से ही बिसरा व बरमैनी सहित विभिन्न शिवालयों में महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव व माता पार्वती को बेलपत्र, फल-फूल आदि अर्पित किए और कथा का श्रवण किया।