गोरखपुर के गोलघर स्थित प्रसिद्ध चटोरी गली में करीब डेढ़ साल से दोनों ओर बैरियर लगाए जाने के कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का दावा है कि इससे कारोबार में 50 से 60 प्रतिशत तक गिरावट आई है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद रखकर विरोध जताने का एलान किया है।