चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा-सेखपुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर नाले में छह दिन से लापता पीपीगंज थाना क्षेत्र के परसौना निवासी 17 वर्षीय प्रिंस निषाद का शव मिला। पानी में कई दिन रहने के कारण शव सड़ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार शाम करीब 3 बजे शव गांव पहुंचा। पहले से ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस की देखरेख में शव को सिसई घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। मौके पर हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद है।