फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए मतलब परिवारवादी डकैत पार्टी : निरहुआ

झांसी। भोजपुरी अभिनेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए का मतलब परिवारवादी डकैत पार्टी है। सपा को जब भी मौका मिला, पूरे परिवार को लगाकर प्रदेश को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की हार होगी और इसके बाद वह अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। निरहुआ बृहस्पतिवार को एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव को भी एक बार प्रदेश की सरकार चलाने का मौका मिला था, लेकिन वह न सरकार चला पाए और न प्रदेश का भला कर पाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। नौकरी समेत अन्य क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ी है। गुंडों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की पसंद योगी आदित्यनाथ हैं और दूसरे प्रदेशों के लोग भी अपने राज्य में उनके जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं। चुनाव आयोग के सवाल पर विपक्ष पर साधा निशाना चुनाव आयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर निरहुआ ने कहा कि जब विपक्ष चुनाव लड़कर जीत नहीं पाता तो तरह-तरह के षड्यंत्र करने लगता है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर पूछे गए सवाल पर निरहुआ ने कहा कि इसके लोगों ने खुद बताया है कि वे पहले आम आदमी पार्टी में थे। उनका आरोप था कि आम आदमी पार्टी का वजूद खत्म होने लगा तो नई पार्टी बना ली गई। उन्होंने कहा कि युवा भी सवाल कर रहे हैं कि नई पार्टी बनाकर निजी जेट से घूमने वालों को फंडिंग कहां से हो रही है।इस दौरान गरौठा विधायक जवाहर राजपूत भी मौजूद रहे। ‘फिल्म की शूटिंग के लिए अगले माह फिर बुंदेलखंड आऊंगा’ निरहुआ ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए अगले महीने फिर बुंदेलखंड आएंगे। इससे पहले शुक्रवार को मोंठ में होने वाले दंगल में शामिल होने का मौका मिला है। फिल्मों में पारंपरिक धुनों के इस्तेमाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे गीत लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं, जबकि मसालेदार गानों की लोकप्रियता क्षणिक होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें