अजमेरी गेट के कमला मार्केट के देश बंधु पार्क के सामने रेलवे की तरफ से कराए जा रहे फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान शुक्रवार दोपहर पीलर डालने के लिए जारी खुदाई में पानी की पाइपलाइन टूटने से इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह से रोक गई है। इस वजह से स्थानीय लोगों को पानी की बहुत किल्लत हो रही है। अमर उजाला टीम ने स्थानीय महिलाओं से बात की।