आज दिल्ली में स्वच्छता और सामूहिक सहभागिता के लिए 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। #SevaSankalpAbhiyan के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू रिज में हिस्सा लिया, श्रमदान किया और चल रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। दिल्लीभर में हजारों नागरिकों, छात्रों और स्वच्छाग्रहियों ने भी एक घंटा स्वच्छता के लिए समर्पित किया।